क्या आप भी एक नए स्मार्टफोन की तलाश में थे, जिसमें कमाल का कैमरा और पावरफुल बैटरी हो? तो Vivo ने दो नए धमाकेदार फोन लॉन्च किए हैं, जो अभी-अभी मार्केट में आए हैं। पहला फोन Vivo X300 Ultra है और दूसरा फोन Vivo X300 FE है। भारतीय मार्केट में इन दो फोंस की एंट्री हो चुकी है। अब हम जानते हैं इन दोनों फोंस के बारे में उनकी सारी डिटेल्स, जैसे—रैम, बैटरी, कैमरा और भी बहुत कुछ।
तो चलिए, बिना टाइम वेस्ट किए हम जानते हैं अपने इन दो स्मार्टफोन्स के बारे में, जिन्हें अभी-अभी Vivo ने लॉन्च किया है। क्या है इन फोंस की खासियत, इनमें क्या-क्या अच्छी चीजें हैं और क्या-क्या बुरी? अभी मार्केट के हिसाब से हम इन फोंस का रिव्यू करने वाले हैं। अगर आपको ये फोन चाहिए, तो हम नीचे आपको लिंक भी दे देंगे, जहाँ से जाकर आप इन्हें परचेस (Purchase) कर सकते हैं। आगे बात करते हैं इन फोंस के बारे में। मैं आपको एक-एक करके आसानी से समझाता हूँ कि अगर आप ये फोन खरीदने वाले हैं या खरीदना चाहते हैं, तो आपके लिए ये फोंस कैसे रहेंगे? क्या-क्या फीचर्स और क्या-क्या एडवांटेज आप लोगों को मिलेंगे और भी बहुत कुछ। तो हमारे साथ बने रहिए।
![]() |
| Image Generate by : AI |
पहली नज़र में क्या स्पेशल है?
पहली नजर में आपको फोन में क्या स्पेशल देखने को मिलेगा? तो जब आप पहली नजर डालोगे, तो सबसे पहले इन दोनों फोंस के कैमरा और परफॉर्मेंस की अगर बात करते हैं, तो जहाँ X300 Ultra पूरी तरह से प्रो-ग्रेड फोटोग्राफी के लिए बना है, वहीं X300 FE उन यूजर्स को ध्यान में रखकर बनाया गया है जिन्हें फ्लैगशिप फीचर्स किफायती (Affordable) कीमत में चाहिए।
Vivo X300 Ultra: बेस्ट फोटोग्राफी और टॉप फीचर्स
यह फोन उन लोगों के लिए परफेक्ट है जो DSLR को बाय-बाय कहना चाहते हैं। आइए जानते हैं इसके दमदार फीचर्स:
Zeiss का खास कमाल
Vivo ने इसमें Zeiss Telephoto Extender Gen-2 तकनीक दी है। इसका मतलब यह है कि अगर आप Vivo के इस फोन में 10x ज़ूम करके भी फोटो लेते हो, तो फोटो बिल्कुल फटेगी नहीं। वह फोटो बिल्कुल ऐसी आएगी जैसे कि आपने पास से 1x पर (यानी बिना ज़ूम किए) फोटो ली हो। इसमें एकदम अच्छी क्वालिटी की फोटो आएगी। और इस फोन की एक और खास बात यह है कि इसमें रात में भी बहुत अच्छी फोटो ली जा सकती है; यह रात के समय भी बेहतरीन तस्वीरें देता है।
Snapdragon 8 Gen 5 का सपोर्ट
यह फोन नए Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर के साथ आता है, जिसकी वजह से गेमिंग हो या भारी से भारी एडिटिंग, फोन बिल्कुल भी हैंग नहीं करता। मल्टीटास्किंग के लिए यह फोन एक जबरदस्त पावर हाउस है।
बेहतरीन डिस्प्ले और बैटरी
- डिस्प्ले: इसमें 144Hz AMOLED स्क्रीन है, जो एकदम स्मूथ चलती है। इसमें वीडियो देखना और वीडियो को स्क्रोल करना सुपर स्मूथ है।
- बैटरी: बात करें इस फोन की बैटरी की, तो इसमें एकदम दमदार और पावरफुल बैटरी मिलेगी जो कि 5500mAh की है, और साथ ही 100W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी है। यह फोन को 20 मिनट में 80% तक चार्ज भी कर देगी।
अभी जो मैंने ऊपर आपको बताया था, वह इन्फॉर्मेशन पहले फोन की थी, जिसका नाम है Vivo X300 Ultra। तो अब हम आगे बात करने वाले हैं दूसरे फोन की, जिसका नाम है Vivo X300 FE। तो चलिए आगे बढ़ते हैं और जानते हैं कि इस फोन में क्या है और आपको यह क्यों लेना चाहिए।
Vivo X300 FE: बेस्ट वैल्यू वाला स्मार्टफोन
अगर हम बात करें हमारे दूसरे फोन Vivo X300 FE के बारे में, तो यह फोन उन लोगों के लिए है जो कैमरे के अलावा बैटरी और रोज़ के काम के लिए स्मार्टफोन का इस्तेमाल करते हैं; उनके लिए यह फोन बहुत ही अच्छा है। इसी के साथ-साथ, X300 FE आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन है। इसे आप मिड-रेंज का बादशाह भी कह सकते हैं।
Vivo X300 FE: फोन की खास बातें
- प्रोसेसर: MediaTek Dimensity 9200+ चिपसेट, जो हर मामले में तेज है।
- कैमरा: 200MP का मेन कैमरा + Zeiss पोर्ट्रेट मोड। जहाँ कई फोन डिटेल गिरा देते हैं, यहाँ बाल-बाल साफ़ दिखेंगे।
- बैटरी: 6000mAh की मॉन्स्टर बैटरी, जो पूरे 2 दिन आराम से चलेगी।
- प्रीमियम फील: ग्लास बैक और स्लिम डिजाइन, जो सस्ता नहीं लगता।
Vivo X300 Ultra vs Vivo X300 FE: तुरंत तुलना (Quick Comparison)
नीचे आपको एक टेबल मिल जाएगी, जिसमें दोनों फोंस का कंपैरिजन किया गया है।
| फीचर्स | Vivo X300 Ultra | Vivo X300 FE |
|---|---|---|
| प्रोसेसर | Snapdragon 8 Gen 5 | Dimensity 9200+ |
| मेन कैमरा | 200MP | 200MP |
| सेल्फी कैमरा | 50MP | 32MP |
| बैटरी | 5500mAh | 6000mAh |
| डिस्प्ले | 144Hz | 120Hz |
कैमरा: किसे चुनना चाहिए?
अगर आप Vivo X300 Ultra में दिए गए Zeiss Extender के बारे में सोच रहे हैं, तो समझ लीजिए यह फोन क्रिएटिव कंटेंट के लिए है, यानी कि जो क्रिएटर्स हैं उनके लिए है। अगर आप रील्स बनाते हो, यूट्यूबर हो या फिर किसी भी तरीके का वीडियो बनाते हो, तो आपके लिए Vivo X300 Ultra एक बेस्ट ऑप्शन है।
लेकिन अगर आप एक आम यूजर हैं जो रोज़ घूमने-फिरने के लिए फोटो लेता है और मजबूत बैटरी चाहता है, तो आपके लिए Vivo X300 FE एक बेहतरीन डील है। इसमें बैटरी की इतनी झंझट नहीं है क्योंकि इसकी बैटरी आराम से दो दिन तक चल सकती है; यह आप पर डिपेंड करता है कि आप इसे कैसे यूज़ करते हैं।
Vivo X300 Ultra - Vivo X300 FE कीमत और उपलब्धता (भारत में)
- Vivo X300 Ultra: इसकी असल कीमत अब करीब ₹1,59,999 (16GB+512GB) है। यह एक सुपर प्रीमियम कैमरा फोन है।
- Vivo X300 FE: इसकी शुरुआती कीमत करीब ₹79,999 है, जो बैंक ऑफर्स के बाद कम हो सकती है।
बाकी चीज़ें आप पर डिपेंड करती हैं। हालांकि, यह प्राइस आगे चलकर बढ़ भी सकती है और कम भी हो सकती है, लेकिन आपके अनुसार, अगर आप रैम बढ़ाते हो या फिर 4G/5G फोन लेते हो, तो उनके अनुसार प्राइस ऊपर-नीचे होती रहती है। वर्तमान में क्या प्राइस है, इसके बारे में मैंने आपको ऊपर बता दिया है; ऊपर के जो दो पॉइंट्स हैं, उनमें आपको करंट फोन की कीमत मिल जाएगी।
अब बात करते हैं, हमने जो ऊपर आपको प्राइस बताई है, वह अपडेटेड प्राइस है। यानी कि अभी अगर हम कहीं पर भी पता करते हैं, तो उतनी ही प्राइस हमें बताई जाती है। लेकिन जैसा मैंने आपसे कहा कि यह प्राइस ऊपर-नीचे हो सकती है, यानी फोन की कीमत कम या ज्यादा हो सकती है। तो अगर आपको यह फोन ऑनलाइन देखना हो, तो यह 14 मई 2026 से Flipkart, Amazon और Vivo स्टोर पर मिलना शुरू हो जाएगा।
मेरी राय (Conclusion)
तो दोस्तों, Vivo X300 Ultra उनके लिए बेस्ट है, जो ज्यादा से ज्यादा कैमरा इस्तेमाल (Use) करते हैं और जिनके ज्यादातर काम कैमरे से होते हैं, जैसे कि यूट्यूबर हो गए या रील्स क्रिएटर हो गए। उनके लिए कैमरा ज्यादा महत्वपूर्ण होता है, तो उन लोगों के लिए यह फोन सबसे अच्छा और बेस्ट फोन माना जाता है। वहीं Vivo X300 FE एक कंप्लीट पैकेज है, जो 200MP कैमरा और 6000mAh बैटरी के साथ सबसे लोकप्रिय फोन बनता दिख रहा है।
अगर आपको हाई-एंड क्वालिटी की परवाह है और बजट बड़ा है, तो Ultra ले लो। अगर बजट सेंसिटिव हैं लेकिन प्रीमियम फील चाहिए, तो FE आपको निराश नहीं करेगा।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)
1. क्या Vivo X300 Ultra में हेडफोन जैक है?
बड़े फोंस की तरह इसमें Type-C पोर्ट से ही ऑडियो आता है। बात करें हेडफोन जैक के बारे में, तो वह आपको इस फोन में देखने को नहीं मिलेगा।
2. क्या X300 FE पानी और धूल झेल सकता है?
जी हाँ! दोनों फोन IP68 रेटिंग के साथ आते हैं, यानी इन फोनों को पानी या धूल से कोई डर नहीं है। आप इन्हें बिंदास चला सकते हैं और ये फोन पानी में या फिर धूल में आराम से सरवाइव कर सकते हैं।
3. किस फोन का सेल्फी कैमरा बेहतर है?
Vivo X300 Ultra में 50MP का फ्रंट कैमरा है, जबकि FE में 32MP का। अल्ट्रा मॉडल सेल्फी वीडियोग्राफी के लिए कहीं ज्यादा बेहतर है।
4. क्या बॉक्स में चार्जर मिलता है?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत में इन दोनों ही फोंस के बॉक्स में फास्ट चार्जर मिलेगा। कंपनी ने बॉक्स से चार्जर को हटाया नहीं है, जो कि यूजर्स के लिए एक बहुत अच्छी खबर है।
5. क्या 5G दोनों फोन में काम करता है?
बिल्कुल! ये दोनों स्मार्टफोन 13 से अधिक 5G बैंड्स को सपोर्ट करते हैं, जो भारत के सभी प्रमुख नेटवर्क्स (Jio और Airtel) पर सुपरफास्ट इंटरनेट स्पीड देंगे।
